फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Chunav 2025: कहीं नेताजी ने खुद तो कहीं पत्नी को दिलवाया टिकट, इन नेताओं को दी गई तवज्जो

Fri, 04 Jul 2025 12:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

भाजपा ने संगठनात्मक ऊधमसिंह नगर जिले में आने वाली 17 जिला पंचायत सीटों में से 15 सीटों पर समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में भाजपा के मंडलों में पदाधिकारी रह चुके नेताओं को तवज्जो दी गई है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने संगठनात्मक ऊधमसिंह नगर जिले में आने वाली 17 जिला पंचायत सीटों में से 15 सीटों पर समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में भाजपा के मंडलों में पदाधिकारी रह चुके नेताओं को तवज्जो दी गई है। इसके अलावा हाल के कुछ वर्षों में कांग्रेस से आए दो नेताओं के परिवार की महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। कोई नेता खुद टिकट लेने में कामयाब रहा तो कोई नेता महिला सीट होने पर अपनी पत्नी को प्रत्याशी बनाने में सफल रहा।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल की ओर से जारी की गई सूची में गंगी सीट पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी हेमा मुडेला के पति चंद्रशेखर मुडेला पिछले चुनाव में जिपं सदस्य रह चुके हैं। वे खटीमा ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। पहेनिया सीट पर प्रत्याशी संगीता राणा के पति मनोज राणा नानकमत्ता मंडल में पदाधिकारी रह चुके हैं। प्रतापपुर सीट पर प्रत्याशी अमनदीप कौर के पति रंजीत सिंह नामधारी खटीमा के ब्लाॅक प्रमुख थे और वह कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे।

मझोला सीट पर प्रत्याशी अजय मौर्य पूर्व मंडल महामंत्री रह चुके हैं। डोहरा सीट पर ओमप्रकाश राणा पिछला जिपं चुनाव ढाई वोटों से हार गए थे। बिडौरा सीट पर प्रत्याशी सदफ मलिक का परिवार कुछ साल पहले ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुआ है। सरकड़ा सीट पर प्रत्याशी सूर्य नारायण मंडल उपाध्यक्ष और मंत्री रह चुके हैं। गुरुग्राम सीट पर प्रत्याशी साधना सरकार के ससुर रविंद्र मंडी समिति सितारगंज के अध्यक्ष रह चुके हैं।

इसी तरह गोविंदनगर से कृष्णा राय पूर्व प्रधान रह चुकी है और उनके पति किशोर राय भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में रह चुके हैं। ऐचता सीट पर भास्कर सम्मल प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। दोपहरिया सीट पर जसविंदर सिंह खुराना को टिकट मिला है और इस सीट पर पहले उनकी भाभी काबिज थी। प्रतापपुर सीट पर किच्छा ग्रामीण मंडल महामंत्री जितेंद्र कुमार गौतम और कुरैया सीट पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी अपनी पत्नी कोमल चौधरी को टिकट दिलवाने में सफल रहे। नगला तराई सीट पर प्रत्याशी सागर धामी शक्ति केंद्र संयोजक रह चुके हैं।

बिगराबाद से ऋतु और खानपुर पूर्व से अमिता को टिकट

विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने दो बची सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। खटीमा की बिगराबाद सीट से ऋतु जेठी को समर्थित प्रत्याशी बनाया गया है जबकि खानपुर पूर्व सीट पर अमिता विश्वास को प्रत्याशी बनाया गया हे। अमिता मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास की पत्नी हैं। इस सीट पर भाजपा में टिकट को लेकर घमासान और दबाव की राजनीति खूब हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें