रुद्रपुर। रविंद्र नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम के कार्य में बाधा पहुंचाने की शिकायत पर पुलिस ने एक भाजपा नेता को हिरासत में लिया। हालांकि पूछताछ और चेतावनी के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इससे पहले जगतपुरा क्षेत्र में भी इसी तरह के मामले में एक भाजपा नेता को हिरासत में लिया गया था। टीम ने पुलिस की मौजूदगी में नगर के 100 से अधिक भवनों में स्मार्ट मीटर लगाए। जिन उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवाने से इनकर किया उनके पुराने मीटर हटाकर विद्युत कनेक्शन अस्थायी रूप से विच्छेद कर दिए गए। पुलिस के अनुसार, शांति भंग की आशंका पर पार्षद को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया था। फिर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। संवाद