फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधानसभा सम्मेलन में बहुगुणा ने फूंका चुनावी बिगुल

Fri, 08 Jul 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शक्तिफार्म।
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत का ध्यान सिर्फ नोट बटोरने और वोट कब्जाने की ओर है। स्वार्थ की राजनीति के चलते सीएम ने राज्य को भ्रष्टाचार, माफिया के चंगुल में झोंक दिया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। सम्मेलन को खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


  कृषि उपमंडी में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने कहा कि विकास के लिए ही राज्य का गठन किया गया था लेकिन हरीश रावत के कुर्सी मोह के कारण राज्य गठन की अवधारणा ही बदल गई है। कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि अल्पमत में होने के बावजूद वर्तमान सरकार राज कर रही है।

खनन, शराब, बिजली, जंगल से राज्य को आय के बजाय माफिया को फायदा पहुंच रहा है। बहुगुणा ने कहा कि भूमिधरी लागू कर, सिरसा मार्ग स्वीकृत कराकर उन्होंने यहां के लोगों से किया वायदा निभाया है।
विज्ञापन


बदले की राजनीति के कारण सीएम हरीश रावत ने उनकी सारी घोषणाओं पर रोक लगा दी है। सिरसा मार्ग की चौड़ाई को कम करने के साथ ही सुखी नदी पर बनने वाला पुल भी प्रस्ताव से हटाकर यहां के लोगों से धोखा किया है। कहा कि राज्य में सुशासन लाने के लिए भाजपा का सत्ता में आना जरूरी हैं। जिससे मोदी की लोकप्रिय योजनाएं यहां भी लागू हो सके।

  खटीमा विधायक धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण विश्व में देश का मान बड़ा है। कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खटीमा के लिए कम से कम 50 घोषणाएं की है। जिनमें से पांच भी पूरी नहीं हुई। नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं से केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की अपील की।

मंडल अध्यक्ष श्यामल सरकार, डालचंद राजपूत ने अध्यक्षता, संचालन महामंत्री विधान दास, मयंक अग्रवाल ने किया। इस दौरान भाजपा नेता सौरभ बहुगुणा, प्रदेश प्रवक्ता अनिल डब्बू, विवेक सक्सेना, तरूण दत्ता, आदेश ठाकुर, अनिरूद्ध राय, सम्भू साना, भगवान पांडे, जगदीश डालमिया, महेश कुमार, अरुण प्रकाश सिंह, शिखा हालदार, जया जोशी, सुमन राय, गीता सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें