फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के दावेदारों में छाया सन्नाटा

Mon, 16 Jan 2017 10:51 PM IST
सुनील दिवाकर/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
यश्‍ापाल आर्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के भाजपा में शामिल होने से क्षेत्र में सियासत में उथल पुथल हो गई है। भाजपा के दावेदार राजेश कुमार और सुनीता बाजवा, विजयपाल जाटव के कार्यकर्ताओं में सन्नाटा छा गया है। हालांकि राजेश कुमार ने पार्टी हाईकमान के फैसले को सर्वमान्य बताया है।  
विज्ञापन


2012 में बाजपुर सुरक्षित सीट से कांग्रेस टिकट से जीते यशपाल आर्य के सोमवार को अचानक भाजपा में शामिल होते ही क्षेत्रीय सियासत में एकाएक गरमाहट आ गई है। पिछले चुनाव मेें दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के राजेश कुमार ने रामधर्मशाला में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर पार्टी हाईकमान के फैसले को उचित करार दिया। बाजपुर सीट से यशपाल आर्य को टिकट दिए जाने पर भी तन-मन-धन से चुनाव लड़ाने की बात की। कुमार ने कहा कि आर्य के भाजपा में शामिल होने से प्रदेश में कांग्रेस का पतन हो गया है। 47 प्लस के साथ भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी।

वेदार सुनीता बाजवा कहती हैं कि पार्टी स्तर से कोई सूचना नहीं मिली है। आगामी रूपरेखा के लिए सहयोगियों से बातचीत की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा का एक धड़ा अंदरुनी रुप से खफा है। सप्ताहभर पहले दर्जामंत्री बने गांव रम्पुरा शाकर निवासी कदीर अहमद के घर पर मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए। इसमें आर्य के भाजपा में शामिल होने पर चर्चा की गई। कदीर अहमद ने व्यक्तिगत तौर पर आर्य के साथ रहने की बात कही है। इधर कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता यशपाल आर्य के साथ भाजपा में शामिल होने के लिए अभी मंथन कर रहे हैं।      
विज्ञापन

   

हाईकमान के फैसले का स्वागत : राजेश
बाजपुर। बाजपुर सुरक्षित सीट से भाजपा के प्रबल दावेदार राजेश कुमार कहते हैं कि शीर्ष नेताओं का निर्णय मान्य है। आर्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा शामिल हुए हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। प्रदेश कांग्रेस मुक्त होगा भाजपा की पूर्णबहुमत के साथ सरकार बनेगी। आर्य और उनके बीच कोई मतभेद नहीं है। पहले भी राजनीतिक दृष्टिगत विरोधाभ्यास किया है। बता दें कि राजेश कुमार पिछले चुनाव करीब 23 हजार मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे।      

कांग्रेस नगराध्यक्ष अग्रवाल ने की पार्टी छोड़ने की घोषणा      
बाजपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस नगराध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी से त्याग पत्र देने की घोषणा की है। उनके साथ नगर मंडल क्षेत्र के करीब 150 कार्यकर्ता भी पार्टी छोड़ेंगे। इससे कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। अग्रवाल ने आर्य के साथ रहने की आस्था जताई है। अग्रवाल के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस नगर कमेटी में हलचल हो गई है।

बढ़ रहा है भाजपा का परिवार : विकास      
बाजपुर। भाजपा नगराध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सहित उनके समर्थकों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी का परिवार बढ़ा है। चिंता कांग्रेस कार्यकर्ताओं को है जिनका परिवार घटा है। आने वाले चुनाव में पार्टी एकजुट होकर प्रत्याशी को लड़ाएगी।       

अब बाजवा पर कांग्रेसियों की नजर      
बाजपुर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष यशपाल आर्य के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस के कई नेता सुनीता बाजवा के संपर्क में हैं। सूत्र बताते हैं कि बाजवा कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि बाजवा ने किसी अन्य दल में शामिल होने से इनकार किया है।      

सिख संगत करेगी भाजपा का समर्थन : नामधारी      
बाजपुर। राष्ट्रीय सिख संगत महामंत्री सुरेंद्र नामधारी ने कहा कि भाजपा उच्च नेताओं का फैसला मंजूर है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सिख संगत तन मन और धन से भाजपा को पूरा समर्थन करेगी। संगत जल्द आपसी राय कर चुनावी रुपरेखा बनाएगी।      

क्या पुतला फूंकने वाले आर्य का करेंगे गुणगान      
पांच साल के अंतराल में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब पुतले फूंके थे। अब वो भाजपा नेता आर्य का कैसे गुणगान करेंगे, यह सोचनीय है। इन सब बातों को लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें