फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Nagar: केलाखेड़ा पूर्व चेयरमैन के बेटे का जन्मप्रमाण निरस्त, छुपाई थी बच्चों की संख्या, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 31 Jul 2023 10:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

हामिद अली ने अपने घोषणापत्र में बच्चों की संख्या के साक्ष्य छिपाए थे। इसमें शिकायत कर्ता अकरम खां ने कोर्ट में रिट दायर की। कोर्ट के आदेश पर हामिद अली को नगर पंचायत अध्यक्ष पद से बर्खास्त किया गया था।
विज्ञापन
जन्म प्रमाण पत्र (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम उदयराज सिंह के निर्देश पर केलाखेड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हामिद अली के बेटे अमन का जन्म प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया है। डीएम ने कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर प्रमाणपत्र बनाने वाले हामिद अली पर केस दर्ज करने के आदेश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में हामिद अली ने नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता था। हामिद अली ने अपने घोषणापत्र में बच्चों की संख्या के साक्ष्य छिपाए थे। इसमें शिकायत कर्ता अकरम खां ने कोर्ट में रिट दायर की। कोर्ट के आदेश पर हामिद अली को नगर पंचायत अध्यक्ष पद से बर्खास्त किया गया था।

आरोपी पर केस दर्ज कराने की संस्तुति
नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम खां ने 29 अगस्त 2022 को डीएम को शिकायती पत्र भेजकर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हामिद अली पर कूटरचित दस्तावेजों से बेटे अमन का जन्म प्रमाणपत्र बनाने का आरोप लगाया था। डीएम ने एसडीएम बाजपुर आरसी तिवारी को जांच कराने के निर्देश दिए। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार, केलाखेड़ा नगर पंचायत ईओ की संयुक्त टीम गठित कर जांच कराई गई। टीम ने जांच में कूटरचित दस्तावेजों पर बने जन्म प्रमाणपत्र को निरस्त करने और आरोपी पर केस दर्ज कराने की संस्तुति की।

ये भी पढ़ें...Tomato Prices:  फिर आसमान छूने लगे टमाटर के दाम, सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल, यहां देखिए रेट लिस्ट

एसडीएम के निर्देश पर हामिद अली के बेटे अमन के कूटचरित दस्तावेजों से बने जन्म प्रमाणपत्र को निरस्त करने की कार्रवाई की जा चुकी है। निर्देशानुसार उक्त मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। -राजकुमार भारती, ईओ नगर पंचायत केलाखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें