फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पर्यावरण मित्रों और नाला गैंग की बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू

Thu, 18 Jan 2024 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम काशीपुर प्रबंधन ने पर्यावरण मित्रों की उपस्थिति बायोमेट्रिक तरीके से लगाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। अभी तक केवल ऑफिशियल कर्मचारियों के लिए यह व्यवस्था थी लेकिन पहली बार ऐसा किया गया है कि नाला गैंग और पर्यावरण मित्रों के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए नगर निगम के आसपास के चार वार्डों में यह व्यवस्था की गई है। बताया कि कई बार शिकायतें मिल रही थीं कि जो पर्यावरण मित्र समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं।
उन्होंने सभी पर्यावरण मित्रों से व्यवस्था में सहयोग करने को कहा है। बताया कि अगले चरण में सभी 40 वार्डों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। पांच जगह मशीनें लगेंगी जहां नजदीकी वार्डों के पर्यावरण मित्र और नाला गैंग के सदस्य अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें