फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 31 झांकियों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Thu, 18 Jan 2024 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर शोभा यात्रा में जयकारे लगाती चल रहीं महिलाए। श्रोत-संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिद्धेश्वर बालाजी धाम की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल 31 झांकियों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान जयश्री राम के जयकारे गूंजे, वहीं भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
विज्ञापन

बुधवार को आदर्श काॅलोनी स्थित बालाजी मंदिर धाम से शोभायात्रा शुरू हुई। गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों महिलाएं हाथ में धार्मिक ध्वज थामे भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। शोभायात्रा में शामिल झांकियों में शिव के स्वरूप, काली मां, भगवान कृष्ण, गोपियां सहित अन्य भगवान का रुप धारण किए कलाकारों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। नन्हे मुन्ने कलाकार हनुमान की वानर सेना के रूप में नजर आए। कलाकारों की ओर से प्रस्तुत शिव तांडव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। बालाजी मंदिर से शुरू होकर यात्रा अग्रसेन चौक से होते हुए डीडी चौक, इंदिरा नगर, मुख्य बाजार से होते हुए गल्ला मंडी से वापस बालाजी मंदिर में पहुंचकर खत्म हुई। वहां पर महंत रमेश वशिष्ठ, विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, भारत भूषण चुघ, नागेंद्र शर्मा, गगन ग्रोवर, ललित बिष्ट सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें