फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकमण का खतरा भांपकर मेडिकल वेस्ट छोड़कर भागे पर्यावरण मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम की सख्ती के बाद बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल परिसर में कई दिनों से डंप पड़े बायो मेडिकल वेस्ट को थोड़ा बहुत हटाया गया लेकिन बाद में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए पर्यावरण मित्र मेडिकल वेस्ट को छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज को जाने वाले रास्ते पर कई दिनों से बायो मेडिकल वेस्ट पड़ा हुआ है। सीएमओ कार्यालय से मेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने वाली कंपनी को लाखों रुपये का भुगतान न होने के कारण कूड़े का उठान नहीं हो पा रहा है। डीएम की सख्ती के बाद बृहस्पतिवार सुबह पर्यावरण मित्रों ने थोड़ा-बहुत मेडिकल वेस्ट उठाया लेकिन बाद में संक्रमण के खतरे को देखते हुए पर्यावरण मित्र चले गए। इस संबंध में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस सामंत ने कहा कि सीएमओ कार्यालय की ओर से मेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने वाली कंपनी को भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें