फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकलव्य आदर्श विद्यालय बुक्सा समाज के लिए वरदान

विज्ञापन
बाजपुर के गांव बैंतखेड़ी में बैठक करते बुक्सा समाज के लोग। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। गांव बैंतखेडी में स्थित सामुदायिक बरातघर में मंगलवार को बुक्सा समाज की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में समाज के बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि एकलव्य आदर्श विद्यालय समाज के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए समाज के लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। समाज के लोगों ने एकलव्य विद्यालय की स्थापना होने पर क्षेत्रीय विधायक, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का आभार जताया। वहां शेर सिंह, मोहन सिंह, हरि सिंह, पार्वती देवी, मथरो देवी, सोमवती देवी, पंचम सिंह, शेर बाबा, बचन सिंह, धर्म सिंह, मुन्ना सिंह, चरन सिंह, राकेश सिंह, हरिओम सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें