फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 24 Apr 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था युवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बाजपुर/ केलाखेड़ा। गांव सरकड़ी स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का हेलमेट टूट गया।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम यूपी के गांव हरनगला (रामपुर) निवासी अजय कुमार (24) अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। कि गांव सरकड़ी में विपरीत दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे मेें बाइक सवार अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी ललित मोहन रावल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी। पुलिस के फोन करने के बाद केलाखेड़ा और बाजपुर में 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची। आधे घंटे बाद रुद्रपुर से एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में सीएचसी बाजपुर भेजा। जहां डॉक्टरों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक अजय कुमार अपनी बहन की शादी के कार्ड बांट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें