फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

Tue, 08 Oct 2024 04:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

किच्छा-हल्द्वानी मार्ग पर शांतिपुरी के पास बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा-हल्द्वानी मार्ग पर शांतिपुरी के पास बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

बरेली के शरीफनगर निवासी विक्रम मौर्य (35) हल्द्वानी में राजमिस्त्री का काम करता था। सोमवार की रात वह बाइक से अपने घर जा रहा था। शांतिपुरी के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल विक्रम को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक की पत्नी के साथ ही एक पुत्री और चार पुत्र हैं। पुलिस की सूचना पर परिजन मोर्चरी पहुंच गए। फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें