फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाघ के हमले में बाल-बाल बचा बाइक सवार दंपती

Wed, 07 Jan 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। दुग्ध संघ के क्षेत्रीय संचालक चंद्रशेखर द्विवेदी और उनकी पत्नी पर बाघ ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि दंपती बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


तिलपुरी निवासी दुग्ध संघ के संचालक चंद्रशेखर द्विवेदी मंगलवार को पत्नी चित्रा द्विवेदी का हल्द्वानी से इलाज कराकर बाइक से टांडा रोड होते हुए घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि हरिपुरा जलाशय के जीरो प्वाइंट के पास जंगल के किनारे आते समय एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि उनकी बाइक बाघ की छलांग से आगे निकल गई जिससे वह बल-बाल बच गए। उनकी पत्नी अभी भी बाघ की दहशत से बाहर नहीं निकल पाई है।
द्विवेदी ने बताया कि गांव के पास वन जंगल होने के कारण जंगली जानवरों का रुख आबादी की तरफ होने लगा है। इससे जानमाल का खतरा बढ़ गया है। अभी कुछ दिन पहले क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय के घर के पास भी तेंदुए के पंजे खेतों में दिखाई दिए थे। घटना की जानकारी उप प्रभागीय वन अधिकारी शशिदेव को दी गई है।
विज्ञापन



कोट

जंगल से सटे गांव के पास बड़ी-बड़ी झाड़ियों को साफ कराने के निर्देश वन क्षेत्राधिकारी को दे दिए हैं। जल्द ही इनकी सफाई कराई जाएगी जिससे जंगली जानवरों को छिपने का स्थान नहीं मिलेगा और मानव-वन्यजीव संघर्ष भी कम होने में मदद मिलेगी। - शशिदेव, एसडीओ
विज्ञापन

खेलड़िया क्षेत्र में तेंदुए को पड़ने की मांग



खटीमा। किसान नेता प्रकाश तिवारी ने वन विभाग से खेलड़िया क्षेत्र में गन्ने के खेतों मेें छुप रहे तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों रस्तोगी फार्म में तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था जिससे लोग सहमे हुए हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त करने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें