फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने सिडकुल कर्मी को लूटा

Mon, 09 Jan 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने में चौकी पुलिस नाकाम रही है, जिसके चलते अपराधी आए दिन लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। शनिवार सुबह जहां अज्ञात लोगों ने श्रमिक ठेकेदार से हजारों की नगदी छीन ली वहीं शनिवार रात फैक्ट्री से वेतन लेकर घर लौट रहे श्रमिक को लूट लिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह ट्रांजिट कैंप निवासी एक श्रमिक ठेकेदार जब श्रमिकों का वेतन देने सिडकुल पहुंचा तो अज्ञात युवकों ने उसके साथ मारपीट कर उससे हजारों की नगदी छीन ली। मामले की जानकारी होने के बाद भी सिडकुल चौकी पुलिस पीड़ित की तहरीर का इंतजार करती रही, जिसके चलते लुटेरों के हौसले बुलंद हुए और उन्होंने शनिवार देर रात फैक्ट्री से वेतन लेकर लौट रहे कृष्णा कॉलोनी निवासी श्रमिक को भी रास्ते में घेर लिया और मारपीट करने के बाद उसके पास रखा पांच हजार का वेतन और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने जब पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पुलिस ने कुछ देर क्षेत्र में खोजबीन की लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें