फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काल बनकर सड़क किनारे खड़े डंपरों से टकराए बाइक सवार, दो की मौत

Thu, 06 Mar 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर/गूलरभोज। दो अलग-अलग हादसों में सड़क किनारे खड़े डंपरों से टकराकर दो बाइक सवारों की मौत हो गई।
विज्ञापन


रुद्रपुर स्थित सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत ग्राम दौलतगंज निवासी हर्षित कालरा (23) पुत्र चंद्रशेखर कालरा बुधवार सुबह करीब पांच बजे बाइक से घर से निकला। सुबह करीब साढ़े पांच बजे महतोष के पिपलिया मोड़ पर खड़े डंपर से बाइक टकरा गई। हादसे में हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी देर तक मौके पर अचेत पड़ा रहा।

सूचना पर पहुंचे महतोष पुलिस चौकी इंचार्ज पवन जोशी ने 108 एंबुलेंस की मदद से हर्षित को सीएचसी भिजवाया। परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने हर्षित को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हर्षित की मौत के बाद से पिता चंद्रशेखर कालड़ा, मां आशा, बड़ी बहन ऋतु, छोटे भाई यश सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


इधर ग्राम तिलपुरी नंबर एक निवासी बचन सिंह (48) पुत्र किशन सिंह मंगलवार देर रात राइस मिल से ड्यूूटी के बाद बाइक से घर लौट रहा था। गदरपुर बाईपास पर सेंट मेरी स्कूल के पास उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में बचन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसआई विजेंद्र कुमार ने घायल को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की माता-पिता, पत्नी के अलावा दो बेटी और एक बेटा है। बुधवार को गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन




ट्रेन से कटकर युवक की मौत



खटीमा। पंजाबी काॅलोनी निवासी सोनू कश्यप (40) पुत्र दीन दयाल कश्यप बुधवार शाम तिलक नगर और निर्माण आश्रम कुटिया के सामने टनकपुर की ओर से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। परिजनों ने बताया कि सोनू मजदूरी करते थे। उनके दो बेटे वंश व चिराग और एक बेटी कनक है। वह दो भाइयों में छोटे थे। घटना के बाद से पत्नी निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल है। खटीमा रेलवे स्टेशन अधीक्षक कौशल कुमार ने बताया कि घटना शाम करीब पौने सात बजे की है। घटना के बाद ट्रेन करीब 10 से 15 मिनट तक रुकी रही। उन्होंने बताया कि ट्रेन मैनेजर ने स्ट्रेचर से शव को रेलवे प्लेटफार्म पर पहुंचाया।बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें