बाजपुर। यूपी मुरादाबाद निवासी बब्बन सिंह बाइक से बाजपुर नगर से होकर छोई स्थित अपने बगीचे पर जा रहा था कि गांव टोपा कॉलोनी में उसे चक्कर आ गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में बब्बन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद