बाजपुर। गांव बन्नाखेड़ा निवासी अमित कुमार बाइक से आ रहा था। बन्नाखेड़ा मार्ग पर पॉलीफ्लेक्स कंपनी के पास अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। इसमें अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।