फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 23 Dec 2018 12:18 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन
पुलभट्टा सड़क हादसे का मृतक हरिश का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पत्नी का इलाज कराने बाइक से बहेड़ी जा रहे युवक की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए बस को कब्जे में ले लिया है। ट्रांजिट कैंप विवेकनगर निवासी हरीश शर्मा (27) पुत्र अयोध्या प्रसाद सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन


कुछ दिनों से उसकी पत्नी सोना का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। शनिवार सुबह हरीश छोटे भाई जोगेंद्र (22) के साथ पत्नी का इलाज कराने के लिए उसे बहेड़ी ले जा रहा था। बाइक जोगेंद्र चला रहा था। पुलभट्टा गौला नदी पुल के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 07पीए 1457) ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जोगेंद्र की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक पर पीछे बैठा हरीश का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरने के बाद बस के टायर के नीचे आकर कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जोगेंद्र और सोना मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलभट्टा थाना पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मृतक तीन भाई थे, जिसमें से हरीश दूसरे नंबर का था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें