फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 23 Oct 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक बाइक से अपने घर जा रहा था और वह परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

यूपी के बहेड़ी स्थित ग्राम सिली जागीर निवासी भगवंत सिंह (29) मंगलवार की रात सितारगंज से अपने घर जा रहा था। किच्छा हाईवे पर शिव मंदिर के पास अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वाहनों की टक्कर से आई तेज आवाज पर लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस व मृतक के परिजनों को जानकारी दी।
पुलिस ने एंबुलेंस से बुरी तरह घायल भगवंत को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का एक पैर पूरा कुचल गया था और सिर भी फट गया था।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई हरप्रीत सिंह ने बताया कि भगवंत अविवाहित था और वह अपनी मां हरपिंदर कौर के साथ रहता था। उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है और उसकी दो बहनें शादीशुदा हैं। मृतक खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन

सीओ बीएस धौनी ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें