फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: ड्यूटी से लौट रहे दो बाइक सवारों को डंपर ने कुचला, एक की मौत; दूसरा घायल

Tue, 17 Nov 2026 03:13 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में ड्यूटी से घर लौट रहे दो बाइक सवारों को डंपर ने चपेट में ले लिया, जिससे बाइक चालक 40 वर्षीय प्रताप की मौके पर मौत हो गई और उनका साला रामबाबू घायल हो गया। 
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर शहर में ड्यूटी से घर लौट रहे दो बाइक सवारों को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे 40 वर्षीय प्रताप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार साले रामबाबू घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रताप पुत्र गणेशी मूल रूप से कैमरी, उत्तर प्रदेश के निवासी थे और सुभाष कॉलोनी में रहकर पल्लेदारी का काम करते थे। वह अपने साले रामबाबू निवासी रमपुरा के साथ ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। बाइक प्रताप चला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में डंपर की चपेट में आने से दोनों हादसे का शिकार हो गए। डंपर के नीचे कुचलने से प्रताप ने दम तोड़ दिया, जबकि रामबाबू घायल हो गए। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें