फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 18 Feb 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी बाइक पर बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती नहर के पास निवासी मोहम्मद सारिक (21) पुत्र मोहम्मद नसीम और मोहम्मद नाजिम (16) पुत्र साबिर हुसैन देर शाम बाइक से कालियावाला गांव से अपने घर आ रहे थे। गांव के पास ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इएमओ ने मोहम्मद सारिक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर अवस्था में घायल नाजिम को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। सभासद जाकिर हुसैन ने बताया कि मृतक के पिता मोहम्मद नसीम नगर में शिकंजी का ठेला लगाकर गुजर-बसर करते हैं। मृतक दो दिन बाद नौकरी के लिए सऊदी अरब जाने वाला था। दुर्घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें