फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर: हरिद्वार डिपो की बस ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, दो घायल

Sat, 18 Feb 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बैलजुड़ी मोड़ पर हरिद्वार डिपो की बस ने ई-रिक्शा चालक को टक्कर मारकर दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गिरीताल निवासी 55 वर्षीय गजेंद्र कुमार और उसमें सवार 22 वर्षीय यश कीरत कौर पुत्री बलजीत सिंह निवासी मिस्सरवाला गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका पाकर बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस यात्रियों से भरी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर मौजूद अधिवक्ता नरेश कुमार खुराना ने पुलिस को सूचना दी। मंडी चौकी प्रभारी मनोहर चंद ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही घायलों को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घायलों से जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंची। ई-रिक्शा चालक और उसमें सवार युवती का स्थानीय एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार ई-रिक्शा चालक की हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। यात्रियों को दूसरे साधन से उनके गंत्वय को भेजा गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें