रुद्रपुर के बगवाड़ा मंडी के पास सड़क पर अचानक गाय आने से बाइक टकरा गई, जिसमें सवार दंपति गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को तुरंत मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया।
रुद्रपुर शहर के बगवाड़ा मंडी के पास सड़क पर अचानक गाय के आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जगतपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह शुक्रवार को पत्नी शीतल सिंह के साथ मोटरसाइकिल से महाराजपुर से रुद्रपुर आ रहे थे। बगवाड़ा मंडी के पास अचानक गाय सामने आ गई। बाइक अनियंत्रित होकर गाय से टकरा गई, जिससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी वैभव सैनी, कोतवाली प्रभारी संजय पाठक और बगवाड़ा चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल गाय के उपचार की व्यवस्था भी कराई गई। सड़क पर अचानक मवेशियों के आने से वाहन चालकों की जान पर खतरा बना हुआ है।