फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: बगवाड़ा मंडी के पास सड़क पर गाय से टकराई बाइक, दंपति गंभीर घायल; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

Sat, 24 Oct 2026 11:06 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर के बगवाड़ा मंडी के पास सड़क पर अचानक गाय आने से बाइक टकरा गई, जिसमें सवार दंपति गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को तुरंत मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
बाइक सवार दंपति अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर शहर के बगवाड़ा मंडी के पास सड़क पर अचानक गाय के आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


जगतपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह शुक्रवार को पत्नी शीतल सिंह के साथ मोटरसाइकिल से महाराजपुर से रुद्रपुर आ रहे थे। बगवाड़ा मंडी के पास अचानक गाय सामने आ गई। बाइक अनियंत्रित होकर गाय से टकरा गई, जिससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी वैभव सैनी, कोतवाली प्रभारी संजय पाठक और बगवाड़ा चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल गाय के उपचार की व्यवस्था भी कराई गई। सड़क पर अचानक मवेशियों के आने से वाहन चालकों की जान पर खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें