फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पावन और गुरुओं की तपो भूमि : हरसिमरत कौर

विज्ञापन
काशीपुर गुरुद्वारे में केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते लोग। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि उन्होंने श्री गुरुनानक देव से जो मांगा उन्होंने उससे अधिक उसकी झोली में डाल दिया। वह शुकराना अदा करने आई हैं। उत्तराखंड को उन्होंने पावन गुरुओं की तपो भूमि बताया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जिला रामपुर के ग्राम रजपुरा स्थित बाबा गुरुदेव सिंह की कुटिया में उनके दर्शन करने और अकाल अकादमी स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने आई हैं। शनिवार को वह गुरुद्वारा कनकपुर में मथा टेकने पहुंचीं। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी बाबा संतोख सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री बादल ने लोकसभा चुनाव के दौरान यहां कनकपुर गुरुद्वारा में अखंड पाठ कराया था और वह चुनाव जीत गईं।
केंद्रीय मंत्री बादल ने कहा कि उत्तराखंड की तराई में रहने वाले सिखों से धूमधाम के साथ सिख धर्म का साढे़ पांच सौ साला मनाने के लिए कहने आई हूं। उन्होंने कहा कि सिख धर्म के साढ़े पांच सौ साला पर अगस्त में भारत से एक बड़ा धार्मिक जत्था ननकाना साहिब (पाकिस्तान) जाएगा। पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे, जत्थे में वह भी शामिल होंगी। वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भी आमंत्रण देगी। केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने वालों में रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल, हरेंद्र सिंह लाडी, हैड ग्रंथी संतोख सिंह, राजवीर सिंह, सुख चैन सिंह, श्रवण सिंह, परविंदर सिंह, हरजीत सिंह आदि रहे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ग्राम रजपुरा (जिला रामपुर) यूपी स्थित अकाल अकादमी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें