शांतिपुरी में छात्रा भूमिका को सम्मानित करते डॉ. उपाध्याय।
- फोटो : RUDRAPUR
शांतिपुरी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 98 फीसदी अंक अर्जित करने वाली हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल की छात्रा भूमिका पटवाल के घर पहुंचकर बधाई दी और उसको सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि होनहार छात्रा भविष्य में आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहती है। छात्रा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से है। उन्होंने भूमिका पटवाल की माता सुनीता पटवाल और राजेंद्र पटवाल को भी बधाई दी है।