फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 131वें संविधान संशोधन विधेयक पर भुल्लर ने उठाए सवाल

Mon, 20 Apr 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। 131वें संविधान संशोधन के रूप में प्रस्तुत विधेयक के लिए युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर मित्र भुल्लर ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह संशोधन लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के लिए चुनौती बन सकता है।
विज्ञापन

भुल्लर ने आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के संदर्भ में लाया गया यह प्रस्ताव राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से प्रेरित प्रतीत होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि बिना व्यापक जनसंवाद और पारदर्शिता के आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जल्दबाजी में निर्णय लेना चिंताजनक है। यदि सामाजिक संरचना को नजरअंदाज किया गया तो इससे असमानता बढ़ सकती है। भुल्लर ने कहा कि संविधान सामाजिक न्याय और समानता का आधार है, जिसकी रक्षा के लिए युवक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें