जसपुर। भरतीय किसान संघ के सदस्यों ने किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर पांच सूत्री मांगों का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा है। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को किसान ब्लाॅक कार्यालय में एकत्र हुए।
उन्होंने यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को देकर कहा कि वर्तमान में किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है। ट्यूबवेल के बिलों को यूपी की तर्ज एवं घरेलू बिलों के सरचार्ज को माफ किया जाए।
साथ ही उन्होंने आपदा से बर्बाद हुई फसल की भरपाई करने, बुआई से पहले खाद्य एवं बीज की व्यवस्था किए जाने, खतौनी आदि की नकल का शुल्क निर्धारित करने की मांग की। वहां पर मनोज चैहान, दिनेश कुमार, ओमप्रकाश सिंह, राकेश थे।