फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फोटोग्राफी में बीटीकेआईटी द्वाराहाट के भारतेंदु ने मारी बाजी

Fri, 07 Nov 2025 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर गठित राज्य स्तरीय तकनीकी टीम गठित ने प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में राज्य स्तरीय फोटोग्राफी और फिल्म निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। फोटोग्राफी में बीटीकेआईटी द्वाराहाट के भारतेंदु विमल लोहिया पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महाविद्यालय परिसर में हुई फोटोग्राफी प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट के प्रियांशु तिवारी दूसरे व राजकीय पॉलिटेक्निक की शांभवी तीसरे स्थान पर रहीं। फिल्म निर्माण एवं वीडियोग्राफी में जीबी पंत इंजीनियरिंग काॅलेज पौड़ी की टीम ने पहला, एपीजेएके आईटी टनकपुर की टीम ने दूसरा और राजकीय पाॅलीटेक्निक देहरादून की टीम ने तीसरा पुरस्कार जीता।
विजेताओं को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 21 हजार, द्वितीय 11 हजार व तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपये की नगद धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र दिए गए। टीम लीडर आईटी विभागाध्यक्ष डाॅ. राजीव सिंह ने प्रतिभागियों को बधाई दी। वहां पर डीएसडब्ल्यू डाॅ. एएस जीना, निदेशक संचार डाॅ. जेपी जायसवाल, स्टाफ काउंसलर डाॅ. नीरज बिष्ट, डाॅ. राजेश प्रताप सिंह, डाॅ. संजीव सुमन, डाॅ. एसपी द्विवेदी, डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. बिनय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें