फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत ने ‘न’ की है, अब मेरे लिए ‘हां’ कह दो

Wed, 02 Jan 2019 12:33 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
काशीपुर में कोचिंग सेंटर का उद्घाटन करते काबीना मंत्री।   - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

2019 के लोकसभा चुनाव लड़ने में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की न के बाद अब कैबिनेट मंत्री और बाजपुर विधायक यशपाल आर्य ने नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। कुंडेश्वरी पहुंचे आर्य ने कहा कि पार्टी उन पर विश्वास करे तो वह 2019 के चुनावी समर में उतरने को तैयार हैं।

विज्ञापन


कुंडेश्वरी में चार स्थानों पर शिलान्यास के बाद गढ़वाल ब्लॉक में भाजपा नेता राकेश लखेड़ा के आवास पर आयोजित सभा में आर्य ने कहा कि वर्तमान सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने चुनाव लड़ने की अनिच्छा जताई है। अगर पार्टी उन पर विश्वास करती है, तो वह यह सीट आसानी से जीत सकते हैं। वैसे भी इस संसदीय सीट पर भाजपा विधायकों का वर्चस्व है। वह अपनी क्षमता का उपयोग लोकसभा क्षेत्र के विकास में कर सकते हैं।

सभा में आर्य हावभाव से भी चुनावी रंग में नजर आए। आर्य ने हर फरियादी की समस्या को गौर से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया। कहा कि नए साल की बेला में उन्होंने कुंडेश्वरी के लोगों को पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है और आगे भी वह विकास के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे।
विज्ञापन


कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया
काशीपुर। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने ढकिया रोड स्थित चाणक्य कोचिंग सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया और सेंटर में संसाधनों की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया। इस कोचिंग सेंटर में अनुसूचित जाति/ जनजाति के विद्यार्थी नि:शुल्क कोचिंग ले सकेंगे। आर्य ने कहा कि ग्रामीणों के लिए करोड़ों की लागत से शुद्ध पेयजल योजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वहां पर समाज सेवी कीर्ति यादव, दीपक जोशी, अमन चौहान, आकाश और रोहित आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें