खटीमा में भदोरिया दिवस के दौरान पूर्व सैनिक। -स्रोत- आयोजक।
खटीमा। 17 कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भदोरिया विजय दिवस मनाया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कुमाऊंनी संस्कृति से ओतप्रोत गीत व छबील प्रस्तुत किया।
टनकपुर मार्ग स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित भदोरिया विजय दिवस का सूबेदार मदन सिंह ने शुभारंभ किया। उन्होंने 1971 के पाक-बांग्लादेश युद्ध के अनुभव साझा करते हुए कहा कि युद्ध के सीमित संसाधनों के बाद भी भदोरिया पर कब्जा किया।
1971 के बांग्लादेश-पाक युद्ध में 17 कुमाऊं रेजीमेंट ने 55 जवान व सेनाधिकारी खोने के बाद 10-11 दिसंबर को भदोरिया पर कब्जा जमाया। वहां पर मुख्य अतिथि सूबेदार मदन सिंह, अमर सिंह बोरा, कैप्टन निर्मल सिंह बसेड़ा, राम सिंह खोलिया, ललित चंद, राजेंद्र अधिकारी आदि थे।