फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतरा बंगाली समुदाय

Mon, 12 Aug 2024 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के रामलीला मैदान में एकत्रित हुए बंगाली समुदाय के लोग। संवाद - फोटो : रुद्रपुर के रामलीला मैदान में एकत्रित हुए बंगाली समुदाय के लोग। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार व उनके मंदिरों को निशाना बनाए जाने से बंगाली समुदाय में भारी आक्रोश है। उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध जताया और मार्च निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर मामले में दखल देने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेशिक बंगाली कल्याण समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में बंगाली समाज के लोग बस अडडे के सामने रामलीला मैदान पहुंचे। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का विरोध करते हुए मार्च निकालकर उग्र प्रदर्शन किया। मार्च में महिलाएं और युवा हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ हाथों में तख्तियां और भारतीय झंडा लेकर रैली चल रहे थे।
इस दौरान बंगलादेश, वहां के सैनिक, कट्टरपंथी, आईएसआई के खिलाफ अत्याचार बंद करो आदि नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता पलट के बाद से हिंदुओं व उनके मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेशिक बंगाली कल्याण समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर गांगुली ने कहा कि बांग्लादेश में राजनीतिक उठापटक के बाद से ही हिंदू समाज के लोगों और उनके मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा था लेकिन जैसे ही तख्तापलट हुआ वैसे ही इन घटनाओं में इजाफा हो गया। वहीं गांधी पार्क से मेन मार्केट तक हिंदूवादी संगठनों ने नारेबाजी तक मार्च निकाला। इस दौरान राकेश सिंह, राजकुमार साह, अनिल चौहान, सोनू, सुशील यादव, नीलकंठ राणा, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
धर्मयात्रा महासंघ ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
काशीपुर। धर्मयात्रा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार अग्रवाल ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को पांच सूत्रीय मांग पत्र भेजा है। ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंसा के दौरान हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई। उन्होंने बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू परिवारों व अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की।
बांग्लादेश के बिगड़ते हालात पर बेहड़ ने जताई चिंता

किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड ने बांग्लादेश में बिगड़ते हालात के प्रति चिंता जाहिर की है। रविवार को प्रेस को जारी बयान में बेहड़ ने बांग्लादेश में हिंदू बंगाली समुदाय के साथ अत्याचार व लूटपाट के मामलों पर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें