फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बंगाली समाज ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका

Sun, 19 Apr 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बंगाली समाज के लोगों ने आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी में प्राइमरी स्कूल के निकट कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पार्टी का पुतला फूंककर विरोध जताया। वार्ड नंबर 35 के पार्षद पति गोविंद राय ने कहा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की राजनैतिक गतिविधि संचालित करने वाले पेज से जिस प्रकार बंगाली समाज को कथित तौर पर बांग्लादेशी घुसपैठिये और ऊधमसिंह नगर में बंगाली समाज के बसने को डेमोग्राफी चेंज करार दिया गया है, यह घोर निंदनीय और शर्मनाक है। इस दौरान गणेश सरकार, सरोज राय, रोबिन, सुभाष सरकार, प्रकाश अधिकारी, सुमित मंडल, कौशल मंडल, सुरजीत, बंटी मंडल, सुबीर दास आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें