फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नंदा गौरा योजना का फर्जी आय प्रमाणपत्र से लिया लाभ, केस दर्ज

Fri, 02 Jun 2023 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। फर्जी आय प्रमाणपत्र से नंदा गौरा योजना का लाभ लेने के मामले में बाल विकास परियोजना अधिकारी जसपुर ने छात्रा के पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी जसपुर की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि नंदा गौरा योजना का फर्जी दस्तावेजों के जरिए लाभ लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीएम की ओर से निर्देश दिए गए हैं। बीते दिनों जांच में पता चला कि सुंदर सिंह निवासी ग्राम नवलपुर तहसील काशीपुर ने बेटी को लाभ दिलाने के लिए फर्जी आय प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

तहसीलदार काशीपुर की ओर से की गई जांच में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है। कुंडा थाना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें