फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बेहड़, राधेश... और अब ठुकराल ने मांगी माफी

विज्ञापन
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल। अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव अभी एक साल दूर है लेकिन यूएस नगर में राजनीतिक ऊहापोह के बीच माफी मांगने का दौर शुरू हो गया है। पुत्र के करतूत पर पहले किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ फिर भाजपा नेता राधेश शर्मा और अब पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने रुद्रपुर कोतवाली में अपने समर्थकों के साथ धरना दिया था। उनका आरोप था कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने वर्ष 2024 में उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। चरित्र और राजनीतिक जीवन पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।
सोमवार रात पुलिस ने इस मामले में करीब एक साल बाद पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार को ठुकराल मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ प्राथमिकी होने की बात सुनते ही मेरी मां की तबीयत बिगड़ गई है जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका बीपी 400 के पार पहुंच गया है। इस मामले में मीना कह रही थी कि ठुकराल माफी मांगे। यदि मेरे माफी मांगने से उन्हें राहत मिलती है तो मैं उनसे सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं लेकिन अपनी मां को तिल-तिल कर मरते हुए नहीं देख सकता।
विज्ञापन

ठुकराल ने कहा कि उन्हें राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। इन सभी को जल्द बेनकाब किया जाएगा। एसडीएम का कोतवाली पहुंचना भी कई सवाल खड़ा करता है। कहा कि मीना मुझ पर गो हत्या का आरोप लगा रही है जिसकी भी सीबीआई जांच होनी चाहिए। मैं षड्यंत्रों से डरने वाला नहीं हूं। वायरल ऑडियो की वाइस जांच कराई जानी चाहिए।
बताते चलें कि ठुकराल से पहले बेटे सौरभ बेहड़ के साजिशन हमला कराने के कृत्य पर विधायक तिलकराज बेहड़ ने माफी मांगी। उनके बाद भाजपा नेता राधेश शर्मा ने खत्री व पंजाबी समाज पर टिप्पणी करने पर माफी मांगी थी।
-
प्राथमिकी दर्ज होते ही ठुकराल का गनर हटाया
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का गनर हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। ठुकराल का कहना है वह अकेले चलेंगे और जरूरत पड़ी तो अपना असलहा भी एसएसपी के पास जाकर जमा करा देंगे। मगर डरेंगे नहीं। विधानसभा चुनाव आ गए हैं इसलिए उन्हें कमजोर करने के लिए और मुकदमे दर्ज होंगे।

एसएसपी ने मेरी निगरानी करने के लिए दिया 13 महीने गनर
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एसएसपी ने कोतवाली के स्तर पर उन्हें 13 महीने के लिए गनर केवल उनकी निगरानी के लिए दिया। गनर उनकी एक-एक जानकारी एसएसपी तक पहुंचाता था। हालांकि वह कोई ऐसा काम नहीं करते जिससे उन्हें खतरा हो। उनका कहना है कि मुकदमा डेढ़ साल बाद हुआ। इसका उन्हें मलाल नहीं है लेकिन जिस अवस्था में मुकदमा हुआ और एसडीएम मनीष बिष्ट कोतवाली आते हैं। वहां कोई लाॅ एंड आर्डर की जरूरत नहीं थी। न ही कोई विधायक, मंत्री धरने पर बैठा था। एसडीएम के आने पर मुझे समझ आ गया कि मामला किस स्तर से चल रहा है। पर्दे के पीछे कौन है मां के स्वस्थ करने के बाद तथ्यों के साथ बताऊंगा।


कांग्रेस टिकट देगी तो चुनाव लडूंगा
ठुकराल का कहना है कि कांग्रेस से उन्हें टिकट मिला तो वह इस बार अकेले घर-घर जाएंगे। भीड़ को साथ लेकर वह बिल्कुल नहीं जाएंगे। भीड़ अपने वार्डों व गांव में काम करेगी। उनका कहना है कि विपरीत परिस्थितियों में मुझे 27,000 वोट पड़ गए थे। 24,000 में संजय डोभाल गढ़वाल से एमएलए हो गए और 19,000 में द्वाराहाट में मदन बिष्ट एमएलए हो गए। मुझे 27 हजार वोट निर्दलीय पड़े। मेरे नाम कई रिकॉर्ड हैं। मैंने मीना के लिए आज तक एक शब्द नहीं बोला क्योंकि उनसे मेरी राजनीतिक टक्कर नहीं हैं। मैंने उनसे माफी मांग ली है इसमें कोई बुराई नहीं है वह देवी हैं, ब्राह्मण हैं।

ठुकराल के भाई ने पोर्टल संचालकों के खिलाफ सौंपी तहरीर
रुद्रपुर। एक साल पुराना ऑडियो वायरल होने के मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के भाई संजय ठुकराल ने पोर्टल संचालकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौंपी है। उनका कहना है कि कुछ पोर्टल संचालक पुराना ऑडियो वायरल कर उनके भाई व पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा की राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ऑडियो की जांच करने व उसे वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें