फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह का शहर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बृहस्पतिवार शाम को हल्द्वानी से लौटते समय दोनों नेताओं ने जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिए कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा का उत्साहवर्धन किया। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि डॉ. इंदिरा हृदयेश के रूप में प्रदेश ने एक अनुभवी नेता खो दिया है इंदिरा हृदयेश की कमी को पूरा करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोगों को जान गंवानी पड़ी। इस सरकार को जनता कभी माफ नहीं करेगी। वहां कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, भुवन कापड़ी, सीपी शर्मा, सुमित्तर भुल्लर, हरीश पनेरू, संदीप चीमा, मुक्ता सिंह, नवतेज पाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें