फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी बैठक में छाया रहा मुख्य एवं संपर्क मार्गो की दुदर्शा का मुद्दा

विज्ञापन
खटीमा में बीडीसी बैठक में मौजूद बीडीसी सदस्य एवं ग्राम प्रधान। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। बीडीसी बैठक में मुख्य एवं संपर्क मार्गों की दुर्दशा का मुद्दा छाया रहा। सदन में लोनिवि की ओर से किए गए निर्माण कार्यों में लापरवाही, बिजली-पानी की समस्या पर सदस्यों ने अधिकारियों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी की अध्यक्षता एवं बीडीओ एनसी उपाध्याय के संचालन में हुई बैठक में मौजूद अधिकारियों के समक्ष सदस्यों ने समस्याएं रखीं। प्रकाश पांडे, साधू सिंह नामधारी, माया जोशी, अनिल चंद, ज्येष्ठ प्रमुख प्रवीण सिंह ने लोनिवि के एई डीएस जरमाल से कहा कि दस साल का दावा करने वाली सड़कें दस माह भी नहीं टिक पा रहीं। जितेंद्र गौतम, कनिष्ठ प्रमुख सत्य प्रकाश ने नौसर पुल के हाल बयां किए। ललिता राणा ने बिना सिंचाई के आबपासी वसूलने का मुद्दा रखा। जशनप्रीत ने टेड़ाघाट-झनकट मार्ग, जिपंस चंदु मुडेला ने कामन और थनारा नदियों के डायवर्जन का, भूड़िया थारु, फुल्लैया, कुटरा, बिगराबाग में विद्युत आपूर्ति खराब का मुद्दा उठाया। कौशल कुशवाहा, सोनम कौर, मुन्नी देवी, मीना जेठी ने मार्गों की मरम्मत की मांग उठाई। वहां पर डीडीओ डॉ. महेश कुमार, डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल, सीवीओ डीएस धामी, डीएचओ एचसी तिवारी, एसडीएम निर्मला बिष्ट, डॉ. सुषमा नेगी, डॉ. एसके शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें