फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड कर्फ्यू में बाजपुर शहर सन्नाटा पसरा, वाहनों की आवाजाही भी रही कम

विज्ञापन
बाजपुर में लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर/केलाखेड़ा। कोविड कर्फ्यू के दौरान रविवार को बाजार बंद रहा। मेडिकल और आवश्यक वस्तुओं की दुकाने खुली रही। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस टीम राज्य सीमा और क्षेत्र में गश्त करती रही।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही बाजार बंद रहने से सन्नाटा छाया रहा। सब्जी, फल, मेडिकल, दूध डेरी सहित अन्य आवश्यक दुकानें खुली रही। एसडीएम विवेक प्रकाश, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाल संजय पांडेय, एसएसआई जसविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ भ्रमण पर लोगों को कर्फ्यू के नियमों का पालन करने की अपील की। नगर पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते के निर्देश पालिका कर्मचारियों ने नगर के मुख्य मार्ग सहित अन्य मोहल्लों में सैनिटाइजर का स्प्रे किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना को लेकर पालिका प्रशासन गंभीर है। केलाखेड़ा थाना प्रभारी भुवन चंद जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मुस्तैद रही। रविवार को कर्फ्यू के चलते सुबह सात बजे से नौ बजे तक राशन आदि की दुकानें खुली। आवश्यक सेवाओं में मेडिकल स्टोर, सब्जी, दूध, फल आदि की दुकानें खुली रही। सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी कम रही। लोग भी सरकार के आदेशों का पूरी तरह पालन करते नजर आए। कोरोना को लेकर लोगो में भय का माहौल बना रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए केलाखेड़ा पुलिस भी चौकस रही।

बाजपुर में कीटनाशक दवाई स्प्रे करते पालिका कर्मचारी।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें