बाजपुर के गांव बन्नाखेड़ा में आग से जला सामान। संवाद
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। ग्राम बन्नाखेड़ा की बल्ली कालोनी में सौर ऊर्जा की बैटरी फटने से एक कच्चे घर में आग लग गई। इससे घरेलू सामान जल गया।
बृहस्पतिवार की शाम बल्ली कॉलोनी निवासी खड़क सिंह के कच्चे घर में सौर ऊर्जा लाइट की बैटरी फटने से घर में आग लग गई। जिससे टेलीविजन, कपड़े, अनाज आदि सामान जल गया। बताते हैं कि खड़क सिंह का परिवार घर के बाहर बैठा था। ग्रामीणों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। प्रधानपति प्रमोद कुमार ने बताया कि आग लगने से करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है। तहसील प्रशासन को जानकारी दे दी है। बल्ली कालोनी में कमजोर वर्ग के परिवारों के यहां हंस फाउंडेशन की ओर से सौर ऊर्जा की लाइट लगाई गई थी। इधर, शुगर मिल कॉलोनी निवासी शुभम सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि बृहस्पतिवार को रात शॉर्टसर्किट से घर में आग लगने से एलईडी, पंखा, लैपटॉप, आभूषण, आदि सामान जलकर राख हो गया।