बाजपुर। जिला पंचायत की ओर से गांव बरहैनी में व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ जन जागरूकता अभियान चलाया गया। व्यापारियों से सिंगल यूज प्लॉस्टिक का प्रयोग नहीं करने की अपील की। उन्होंने घरों के आसपास स्वच्छता रखने का भी आह्वान किया। इस दौरान दो लोगों के 200-200 रुपये के चालान कर प्लास्टिक जब्त की गई। वहां कार्य अधिकारी हरिमोहन, कर अधिकारी अनुभव तिवारी, कर समाहर्ता रोहित बंसल, लौकिक कौशिक, बरहैनी व्यापार मंडल अध्यक्ष गुलशन कुमार, रवि बंसल, रोबिन टंडन, जसवंत सिंह, जय सिंह सैनी, सागर अरोड़ा आदि रहे। संवाद