काशीपुर। बार एसोसिएशन के भवन में सदस्य गोपाल सिंह के पिता के आकस्मिक निधन हो जाने पर शोक जताया गया। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहां पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे, उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी, उपसचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, ऑडिटर हिमांशु बिश्नोई, प्रेस प्रवक्ता दुष्यंत चौहान, कामिनी श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।