फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से सामूहिक कार्यक्रमों की गाइडलाइन तैयार करने की उठाई मांग

विज्ञापन
खटीमा में नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा को ज्ञापन सौंपते टेंट व्यवसायी। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। टेंट व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक कर सरकार से सामूहिक कार्यक्रमों के लिए दिशानिर्देश जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सामूहिक कार्यक्रमों पर अंकुश लगा रहा तो टेंट कारोबारी और उनसे जुड़े परिवार दो जून की रोटी को मोहताज होंगे। इसके बाद नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राजीवनगर स्थित एक बरातघर में टेंट व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में खटीमा, चकरपुर, बनबसा, टनकपुर, मझोला, झनकट, सड़ासड़िया आदि के टेंट हाउस, डीजे स्वामी, लाइट हाउस, बैंड, कारीगर, वेटर आदि मौजूद रहे। सभी लोगों ने एक स्वर में सरकार से शादी, विवाह आदि कार्यक्रमों के लिए दिशानिर्देश तैयार करने की मांग की। इधर, विधायक डॉ. राणा ने कारोबारियों की मांगें शासन स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। वहां पर विक्रम चंद, ठाकुर सिंह जिमिवाल, मुकेश गुप्ता, रोहित सक्सेना, होशियार सिंह, मुकेश राणा, रमेश चौहान, नवीन चौहान, फूूल बाबू, बाबा कारीगर, रामा चंद, रवि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें