शक्तिफार्म राबाइंका में छात्राओं को जानकारियां देते बैंक अधिकारी।
- फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से वित्तीय समावेशन व जागरूकता अभियान एवं सीएसपी दिवस का आयोजन किया गया। छात्राओं को बैंक अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शाखा प्रबंधक रवि बिष्ट ने छात्राओं को खाता खोलने, आरडी खाता, सावधि खाता, शिक्षा ऋण, प्रधानमंत्री बीमा योजना के अंतर्गत अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा, सुकन्या समृद्धि योजनाओं की जानकारी दी। शिक्षा ऋण को महत्वपूर्ण बताते हुए रवि बिष्ट ने कहा कि बैंक बालिकाओं के शिक्षा ऋण जरूरी कागजातों को पूरा करते ही उपलब्ध कराती है। भारतीय स्टेट बैंक से संबंधित सभी ग्राहक सेवा केंद्र प्रतिनिधियों ने भी छात्राओं को बैंक से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान हुए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में सही उत्तर देने वाली छात्राओं को शाखा प्रबंधक ने प्रोत्साहित किया। वहां बैंक कर्मचारी अनीस, सीएसपी संचालक रामचंद्र राय, हेमंत कुमार, संजय मंडल, संजय सिंह, पवित्र बाबली, चंदन आदि थे।