फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद खुले बैंक, मिली राहत

विज्ञापन
दो दिन बाद बैंक खुलने पर रुद्रपुर की पीएनबी शाखा में बढ़ी चहल-पहल। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मियों की हड़ताल के बाद बुधवार को दो दिन बाद बैंक खुलने से लोगों को राहत मिलीं। रुद्रपुर के इंदिरा चौक स्थित मुख्य एसबीआई शाखा, सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत विभिन्न बैंक शाखाओं में चहलपहल रही। लोगों ने बैंकों से लेनदेन, चेक जमा करने व रुपयों की निकासी और ड्राफ्ट बनवाए।
विज्ञापन

बता दें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर निजीकरण के विरोध में जिलेभर में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों की हड़ताल दो दिन जारी रही, इससे बैंकों का लगभग कई करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। हड़ताल के कारण बैंकों के समीप बने आधार कार्ड सेंटर भी बंद थे। बुधवार को हड़ताल खत्म होने के बाद आधार कार्ड सेंटर खुलने के बाद बैंक शाखाओं में लोगों की भीड़ रही। एसबीआई शाखा के प्रबंधक आदर्श अग्रवाल ने बताया कि दो दिन के बाद बैंक खुलने पर काफी उपभोक्ताओं ने बैंक चेक जमा व लाखों रुपयों की निकासी की। उन्होंने बताया कि बैंक खुलने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। इधर, सहायक लीड बैंक अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हड़ताल के बाद विभिन्न बैंकों में करोड़ों का लेनदेन सुचारु रूप से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें