फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गर्दन से मांझा लिपटने से बैंक मैनेजर हुआ घायल, सड़क पर गिरने से आई चोटें

Tue, 04 Mar 2025 02:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बाजपुर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक के गर्दन में चाईनीज मांझा लिपट गया, जिससे उनकी गर्दन में जख्म हो गया। स्कूटी सड़क पर गिरने से उन्हें चोट आई है।
विज्ञापन
गर्दन से मांझा लिपटने से बैंक मैनेजर घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक हिमांशु जोशी स्कूटी से घर जा रहे थे। रामपुर रोड पर चाईनीज मांझा शाखा प्रबंधक की गर्दन में लिपट गया जिससे उनकी गर्दन में जख्म हो गया। स्कूटी सड़क पर गिरने से उन्हें चोट आई है।

सोमवार शाम सवा छह बजे इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक हिमांशु जोशी अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। रामपुर रोड स्थित एक्सिस बैंक के सामने अचानक से बैंक मैनेजर जोशी का गर्दन में चाईनीज मांझा लिपट गया। अनियंत्रित होकर स्कूटी भी सड़क पर गिर गई जिससे उनके गले में जख्म हो गया। गिरने से भी चोट आई। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।

विज्ञापन


नागरिकों ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि चाईनीज मांझा बेचने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें