फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बांग्ला शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की गई शार्ट फिल्म

Mon, 10 Jul 2023 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के नगर निगम सभागार में वि​शिष्ट कार्य करने पर लोगों को सम्मानित करते मेयर रामपाल सिंह - फोटो : samvad
विज्ञापन
विभाजनेर विभीषिका का विमोचन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। बनगया भाषा संस्कृति मंच उत्तराखंड की ओर से बांग्ला शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। बांग्ला की 12 शार्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बांग्ला भाषा शिक्षा अभियान में सहभागी बने शिक्षक, साहित्यकार, रंग कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शंकर चक्रवर्ती की लिखित बांग्ला नाटक पुस्तक ''विभाजनेर विभीषिका'' का विमोचन किया गया।
रविवार को नगर निगम सभागार में फिल्म फेस्टिवल का मुख्य अतिथि कोलकाता विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार नीतीश विश्वास, नगर निगम मेयर रामपाल सिंह, चंद्रकांत मंडल, डॉ. जगदीश चंद्र मंडल, सुभाष मंडल, रविंद्र राय ने संयुक्त रूप से किया। रक्षित कुमार ने रविंद्र संगीत की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि नीतीश ने कहा कि पुलिन विश्वास बंगाली इतिहास में एक विख्यात व्यक्तित्व रहे हैं। हम आपस में इस तरह सहयोगिता से बंगाली भाषा, संस्कृति का उत्थान कर सकते हैं। बंगालियों की खेती-बाड़ी और मेहनत करने की विशेष गुण के कारण क्षेत्र में समृद्धि की भूमिका बड़ी है। फेस्टिवल में उड़ीसा से एक, उत्तराखंड से पांच और पश्चिम बंगाल से 12 शार्ट फिल्म प्रदर्शित की गईं। मंच के संयोजक प्रकाश अधिकारी ने कहा कि बांग्ला भाषा-संस्कृति, साहित्य, संगीत एवं कला को एक मंच देने का लक्ष्य है। वहां पर प्रताप दत्ता, कवि समीर राय, नारायण महाजन, असीम कांति रक्षित, तरुण सेन, डॉ. जगदीश मण्डल, अजीत विश्वास, देवप्रकाश चक्रवर्ती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको मिले पुरस्कार
मंच की ओर से स्व. हरेंद्रनाथ मलिक मेमोरियल अवार्ड जात्रा-ड्रामा के तहत चंद्रकांत मंडल, डॉ. अभिजीत कुमार मेमोरियल अवॉर्ड डॉक्यूमेंट्री के लिए संजय बाछाड़, बांग्ला भाषा एवं संस्कृति अवार्ड साहित्य-म्यूजिक में स्व. दीप्ती सुंदर मल्लिक एवं स्व. पुलिन विश्वास मेमोरियल अवार्ड लाइफटाइम अचीवमेंट फॉर सोशल वर्क के लिए नितिन मलिक को दिया गया। बांग्ला भाषा शिक्षा अभियान में सहयोगी शिक्षक रवि सरकार, नित्यानंद मंडल, कृपा सिंधु राय, मानिक शुक्ला, प्रफुल्ल विश्वास, गोष्ट कुमार, अशोक विश्वास, सुभाष गुसांई, श्यामली विश्वास, रीता चटर्जी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें