शक्तिफार्म नगर पंचायत में बैठक करते व्यापारी।
- फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। एक अगस्त से शक्तिफार्म में पॉलिथीन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। नगर पंचायत प्रशासन और व्यापार मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन कोरोना संक्रमण, डेंगू, चिकनगुनिया आदि से बचाव के लिए सफाई अभियान और सैनिटाइजेशन कराने को डीएम के आदेश पर नगर पंचायत सभागार में व्यापारियों की बैठक हुई।
साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन मंगलवार को अपनी दुकानें बंद रखने के लिए व्यापारियों में सहमति नहीं बन पाई। बैठक में ईओ आरपी बेंजवाल ने व्यापारियों से पॉलिथीन का प्रयोग पूर्णरूप से बंद करने को कहा। व्यापारियों ने भी एक अगस्त से पॉलिथीन पर पूर्ण पाबंदी लगाने पर सहमति जताई। ईओ ने कहा एक अगस्त के बाद पॉलिथीन बेचते या प्रयोग करते पाए जाने पर 500 रुपये का जुर्माना होगा।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सुकांत ब्रह्म, व्यापार मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह गुड्डू, महामंत्री हितेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राधाकृष्ण अग्रवाल, विजय बागला, ओमप्रकाश कालड़ा, करन ढाली, कृपासिंधु हीरा, कृष्ण शर्मा, देवाशीष पोद्दार, रवींद्र अग्रवाल आदि थे।