फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण ढंग से मनाई जाए बकरीद : सीओ सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। बकरीद पर क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए अमन कमेटी के लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। बृहस्पतिवार को थाना परिसर में हुई बैठक में एसडीएम आशिमा गोयल ने कहा कि बकरीद पर कुर्बानी खुले में ना की जाए। कुर्बानी का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित न हो। किसी की भावनाएं आहत न हो, इसका समुचित ख्याल रखा जाए। सीओ विभव सैनी ने कहा कि बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। वहां पर प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर, तहसीलदार लीना चंद्रा, मुकेश भंडारी, जेई राजेश श्रीवास्तव, डाॅ. आरके महाजन, शराफत अली मंसूरी, मो. आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें