फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पेराई में बाजपुर चीनी मिल सबसे आगे

विज्ञापन
कपिल मोहन, सहायक गन्ना आयुक्त। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में गन्ना पेराई सत्र देरी से शुरू होने के बावजूद गन्ना विकास विभाग पेराई सत्र की रफ्तार बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। जिले की तीनों चीनी मिलों में अब तक आठ लाख, 58 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। बाजपुर चीनी मिल ने अब तक चार लाख, 84 हजार, 200 क्विंटल गन्ने की पेराई कर ली है।
विज्ञापन

जिले में इस साल 20 नवंबर से गन्ना पेराई सत्र शुरू हो चुका है। चीनी मिलों में तकनीकी खराबी के कारण गन्ना पेेराई का कार्य प्रभावित हुआ है। इसके बावजूद गन्ना विकास विभाग तेजी से गन्ने की पेराई करवाने का प्रयास कर रहा है। जिले में बाजपुर चीनी मिल में सबसे अधिक तेजी से गन्ने की पेराई चल रही है। किच्छा चीनी मिल में अब तक दो लाख, 16 हजार, 600 क्विंटल और नादेही चीनी मिल में एक लाख, 57 हजार, 200 क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है।
सहायक गन्ना आयुक्त कपिल मोहन ने बताया कि जिले में गन्ना पेराई का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक तीनों सहकारी चीनी मिलों में आठ लाख, 58 हजार, 600 क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। इसके साथ ही किसानों की सुविधा के लिए पहली बार ऐप व हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। बता दें कि जिले में इस वर्ष 23,678 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की बोया गया है। जिले में 75 हजार से अधिक गन्ना किसान पंजीकृत हैं। गन्ना खरीद के लिए जिले की तीनों चीनी मिलों को 147 क्रय केंद्र आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन

सभी गन्ना समितियों को जारी किए हेल्पलाइन नंबर
रुद्रपुर। गन्ना विकास विभाग ने कोरोना महामारी को देखते हुए पेराई सत्र 2020-21 में किसानों की सुविधा के लिए सभी समितियों के हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। खटीमा गन्ना समिति के दो हेल्पाइन नंबर जारी किए गए हैं। हल्द्वानी गन्ना समिति भी ऊधम सिंह नगर के अंतर्गत ही आती है। इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से किसान सुबह 10 से शाम पांच बजे तक गन्ने की सप्लाई, रकबा, पर्ची आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही गन्ना किसान को ऐप की सुविधा भी दी गई। एप को गन्ना किसान अपने मोबाइल पर अपलोड करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

गन्ना समितियों के हेल्पलाइन नंबर
गन्ना समिति - हेल्पलाइन नंबर
खटीमा - 9756498933 एवं 9917825408
सितारगंज - 9568288861
किच्छा - 9927108881
गदरपुर - 8279340044
बाजपुर - 9837166864
काशीपुर - 9917170544
नादेही - 7055662110
हल्द्वानी - 7983163123
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें