फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाजपुर निवासी सैन्यकर्मी दीपक का निधन

Tue, 31 Mar 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव हरिपुरा निवासी सैनिक दीपक सिंह डोबाल का वडोदरा (गुजरात) में तबीयत खराब होने से निधन हो गया। रविवार को रानीबाग स्थित चित्रशिलाघाट पर सैन्य सम्मान के साथ जवान की अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन



गांव हरिपुरा निवासी दीपक सिंह डोबाल पुत्र स्व. सरबजीत सिंह डोबाल वर्ष 2012 में सेना में भर्ती हुए थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह सहित दो भाई सेना में सेवा दे रहे हैं। परिजनों के अनुसार दीपक गुजरात के वडोदरा स्थित ईएमई सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे थे। 27 मार्च को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई जिससे उनका निधन हो गया। शनिवार देर शाम दीपक का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ उनके पैतृक गांव पहुंचा।



रविवार को रानीबाग स्थित चित्रशिलाघाट पर दीपक सिंह की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। हेमपुर से पहुंची सेना की टीम ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम सलामी दी। दीपक सिंह के निधन से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार, दीपक की शादी तीन साल पहले हुई थी। अभी उनके बच्चे नहीं है। वीरभूमि पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष एनडी जोशी समेत अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें