फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काहे करत बरजोरी, तू नटखट गोविंद मुरारी.....

विज्ञापन
काशीपुर में बैठकी होली गायन करते होल्यार। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। रुद्रपुर रोड स्थित वैशाली कॉलोनी निवासी बसंत बिष्ट के निवास पर शनिवार को बैठकी होली का आयोजन किया गया। सरस्वती पूजन से होली गायन का शुभारंभ हुआ। यहां काशीपुर सहित अन्य स्थानों से आए होल्यारों ने राग यमन, राग काफी और राग भैरवी में होली गीतों का गायन किया।
विज्ञापन

आरंभ में मदन पंत ने सरस्वती वंदना की इसके बाद कैलाश त्रिपाठी ने चलत पवन ऋतु आई फागुन की, मोहित उपाध्याय ने गाओ सुहागिन होरी, योगेश जोशी ने ऐसी करत बरजोरी, बसंत बिष्ट ने राधा नंद कुंवर समझाई रही, शरद पंत ने होरी में खेलूंगी उन संग डट के, बीबी पंत ने यमुना तट श्याम खेलें होरी, सर्वेश यादव ने आयो रे फागुनवा, बिरज के अंगुनवा और मनोज पंत ने धीरे-धीरे नदी के तीरे गीत का गायन किया। तबले पर चित्रेश त्रिपाठी, दिव्यांश उपाध्याय, बसंत बिष्ट, महेंद्र जोशी और बीबी पंत ने संगत दी। कार्यक्रम में त्रिलोचन गहतोड़ी, संजय पांडे, सुरेंद्र सिंह जीना, मोहन बिष्ट, शोभित गुड़िया सहित काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें